How to Check if Someone Hacked your Telegram Account यानि की Telegram Account Hack Hai ya Nahi Kaise Pata Kare इस पोस्ट मे हम जानेंगे, अगर आपको ऐसा Doubt है की शायद आपका Telegram Account Hack हो गया है तो इस Post मे जो Trick मैं आपको बताऊँगा इसके Through आप आसानी से पता लगा सकते है की Telegram Hacked है या नहीं।
टेलीग्राम एक Powerful और Popular Instant Messaging Service है जो अपनी गति, सुरक्षा और उन्नत सुविधाओं के लिए जानी जाती है, यह सिर्फ एक मैसेजिंग ऐप से कहीं बढ़कर है।
टेलेग्राम को हैक करना इतना आसान भी नहीं है लेकिन फिर भी आपका Telegram Account अगर Hack हो जाता है तो फिर किस तरह से आप इसका पता लगा सकते है चलिए Step by Step जानते हैं।
Telegram Account Hack Hai ya Nahi Kaise Pata Kare
अगर आपको अपना Telegram Hack होने का डाउट है तो ये पता करने के लिए की Telegram Hack है या नहीं आपको नीचे दिए गए Steps को Follow करना है।
1सबसे पहले अपनी Telegram App ओपन करें।
2इसके बाद टॉप लेफ्ट कॉर्नर मे 3 Lines पर क्लिक करें।
3अब कुछ Options आएंगे इनमे Settings ऑप्शन पर क्लिक करें।
4इसके बाद टेलेग्राम की सेटिंग्स मे Privacy and Security ऑप्शन पर क्लिक करें।
5प्राइवसी एण्ड सिक्युरिटी सेटिंग के अंदर Devices ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब डिवाइसेस ऑप्शन के अंदर आपको पता चल जाएगा की आपका टेलेग्राम हैक है या नहीं।
- यहांपर Link Desktop Deviceऑप्शन पर क्लिक करके हम अपने Telegram Account को अपने ही दूसरे फोन से Link कर सकते है।
- यहांपर अपना Linked Device हमे Active Sessions Section मे दिखाई देता है।
- लेकिन अगर आपने अपने टेलेग्राम को किसी भी डिवाइस से लिंक नहीं किया है और फिर भी यहांपर आपको कोई Unknown Device दिखाई दे रहा है तो ये पक्का है की आपका टेलेग्राम अकाउंट हैक हो गया है।
6ऐसे मे आपको Unknown Device पर क्लिक करना है।
7इसके बाद Terminate Sessions ऑप्शन पर क्लिक करके Unknown Device को Terminate कर देना है।
इस तरह से आप पता लगा सकते है की आपका टेलेग्राम अकाउंट हैक है या नहीं और अगर हैक है तो किस तरह से Hacker का Access अपने टेलेग्राम से Remove करना है ये भी आप समझ गए होंगे